Jamshedpur News: बिष्टुपुर बाजार में दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्टुपुर बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर करीब 1.90 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले एक राशन दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि दुकान में रखे एटीएम कार्ड और चेकबुक को चोरों ने नहीं छुआ। इसके बाद चोरों ने पास की एक फल दुकान का ताला तोड़ दिया और वहां महाजन को भुगतान करने के लिए पेटी में रखे 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.