Jamshedpur News: बिरसानगर में हथियारों की खरीद-बिक्री करते एक युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: बिरसानगर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के मामले में यश दास नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में साहिल लोहार, अंशु केवट, विशाल रविदास, रवि यादव और यश दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी बिरसानगर फुटबॉल मैदान के पास बैठकर हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अन्य आरोपी भाग निकले, जबकि यश दास को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.