Jamshedpur News: बिरसानगर में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में 'संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रेन टुडू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, तार्किक चिंतन व आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।संकुल के 7 विद्यालयों के 211 भैया-बहनों ने संस्कृत, संस्कृति बोध, वैदिक गणित, अंग्रेजी, संगणक व विज्ञान विषयों में हिस्सा लिया। बिरसानगर विद्यालय ने संस्कृत व अंग्रेजी में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बागबेड़ा ने संस्कृति बोध व वैदिक गणित में बाजी मारी।विशिष्ट अतिथि कविता परमार ने इस तरह के मंचों को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने वाला बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.