जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित आदिवासी उरांव समाज समिति की ओर से रविवार को महान शिक्षाविद एवं इंजीनियर बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी नाटक और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन की झलक प्रस्तुत की। वहीं, नाटक और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शामिल...