जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने घरों के बाहर खड़ी तीन-चार कारों में तोड़फोड़ की तथा कुछ वाहनों में आग भी लगा दी। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश एवं दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना देर रात की है। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो वाहनों को क्षतिग्रस्त पाया। कुछ वाहनों में आग लगाए जाने के निशान भी मिले। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।लोगों ने पुलिस की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि डायल 100 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया। बाद में सूचना मिलने पर बिरसानगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस आसपास लगे स...