जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-2 ए में पड़ोसियों के बीच हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस अब दोनों परिवारों के बीच पुराने विवाद की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के सामने बालू-गिट्टी रखने को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें प्रभात मोहंति और उनके पिता परमजीत मोहंति घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अभिषेक आचार्या की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में विवाद की पूरी पृष्ठभूमि जानने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घायल पक्ष और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना अचानक हुई या पहले से चली आ रही रंजिश का परिणाम थी।

घटना का पूर्व इतिहास बताया जा रहा है कि घट...