जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 8 अक्टूबर को चलाए गए विशेष बिजली चोरी निरोधक अभियान में जमशेदपुर और चाईबासा सर्किल के विभिन्न डिवीजनों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। उपलब्ध संकलित रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर सर्किल में 372 परिसरों की जांच में 36 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। इन मामलों में करीब 7.27 लाख रुपये की बिजली चोरी की राशि तथा 1.80 लाख रुपये बकाया समेत कुल 9.07 लाख रुपये की राशि आंकी गई। जमशेदपुर सर्किल के आदित्यपुर, घाटशिला, चाकुलिया, जादूगोड़ा, करनडीह, जुगसलाई, छोटागोविंदपुर और मानगो क्षेत्र में कार्रवाई हुई। मानगो सर्किल में 80 परिसरों की जांच में नौ एफआईआर दर्ज हुईं और करीब 3.63 लाख रुपये की कुल राशि आंकी गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उलीडीह में बिजली चोरी के खिलाफ छापेम...