जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: मानगो न्यू पुरुलिया रोड में इन दिनों लोहे का डिवाइडर लगाने का काम चल रहा है। इस दौरान डिवाइडर की वेल्डिंग के लिए बिजली के पोल से सीधे तार खींचकर मशीनें चलाने का मामला सामने आया। मामला सामने आने के कुछ ही देर बाद बिजली विभाग की ओर से मौके पर मीटर लगा दिया गया। जानकारी के अनुसार, न्यू पुरुलिया रोड में दो दिन से डिवाइडर का काम किया जा रहा है। वेल्डिंग और अन्य काम के लिए मशीनें चलाने को बिजली के पोल से तार खींचे गए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि काम के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया गया है। हालांकि, जब कर्मचारियों से मीटर के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मीटर लगे होने से साफ इनकार किया। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आने के कुछ समय बाद ही बिजली व...