जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग में पुलिस ने मुख्य शूटर मोहन यादव समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस मोहन को टीटू शर्मा के घर भी लेकर गई, जहां से हथियार बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी इधर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने दीपू ओझा, टीटू शर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी को 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना के बाद आरोपियों के भागने और सहयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में दीपू ओझा ने बताया कि उसने शूटर अजीत को वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन उपलब्ध कराया था। घ...