जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए फायरिंग की साजिश में शामिल चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। इनमें परसूडीह निवासी टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और सिदगोड़ा निवासी दीपू ओझा शामिल हैं। पुलिस सोमवार को आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिंदल मॉल फायरिंग में आठ हिरासत में, दो नामजद समेत चार पर केसगिरफ्तारी की प्रक्रिया जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी परसूडीह के कीताडीह में छिपे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश द...