जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: जिला बाल संरक्षण इकाई के मार्गदर्शन में बाल कल्याण संघ एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पटमदा में प्रखंड स्तरीय बहु-हितधारक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत करीब 100 लोगों ने भाग लिया। बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि बच्चों का संरक्षण सभी विभागों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल तस्करी, बाल विवाह और स्कूल ड्रॉपआउट की रोकथाम के लिए पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी आवश्यक है। उन्होंने बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने, नियमित बैठकें कराने तथा जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने निष्क्रिय ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों को पुनः सक्रिय करने की ब...