Jamshedpur News: बारीडीह में विवाद के बाद पत्नी और साले ने किया चापड़ से हमला
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में रविवार की रात राजन पांडेय को उनकी पत्नी और साले ने चापड़ से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद राजन पांडेय सिदगोड़ा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने राजन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। हमले में घायल राजन के सिर पर 27 टांके लगे हैं। राजन ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके थोड़े देर बाद पत्नी और साला पहुंचे और मारपीट करने लगे। राजन ने आरोप लगाया कि पत्नी और साले ने चापड़ से हमला कर दिया। इधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि धक्कामुक्की के दौरान दीवार में सिर लगने से चोट की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.