Jamshedpur News: बारीडीह में ट्यूशन टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: बारीडीह बस्ती स्थित शांति नगर में गुरुवार दोपहर विभा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन आनन-फानन में विभा को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। विभा दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थीं। कुछ देर बाद परिजनों को उनके फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। विभा ट्यूशन पढ़ाती थी। विभा के पति अरविंद कुमार स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि वह दोपहर में खाना खाने के लिए घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पत्नी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। दंपती का छह वर्षीय एक बेटा भी है। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.