जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बारीडीह बस्ती महिला विंग की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता एवं सावन गीतों पर आधारित गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।अध्यक्ष माधुरी चौधरी ने कहा कि महिलाएं परिवार की मजबूत कड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदारियों के बीच वे अपने लिए जीना भूल जाती हैं। ऐसे आयोजन उन्हें एकजुट होकर उत्साह में शामिल होने का अवसर देते हैं।कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि ब्रह्मर्षि समाज भवन में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उड़िया महिला समाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरा रंग इस अवसर पर पूनम...