Jamshedpur News: बारीगोड़ा उत्पात मामले में दो युवक हिरासत में, अन्य की तलाश में छापा
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: परसूडीह के बारीगोड़ा गायत्री नगर में बुधवार रात उत्पात, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 10 से 15 युवकों ने बारीगोड़ा गायत्री नगर में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने पहले राहगीरों के साथ मारपीट की, इसके बाद मुन्ना सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी की गई। आरोपियों ने किरायेदार की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में जय कामत, हरिओम कुमार और मुन्ना सिंह की बेटी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परसूडीह थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.