Jamshedpur News: बारिश रुकते ही तेज धूप से फिर बढ़ी गर्मी
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: दो दिनों से बारिश थमने के बाद पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही तेज धूप खिली रही और दिन चढ़ने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ता गया। तेज धूप के कारण दोपहर में लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार से ही बारिश का असर कम होने लगा था और धूप निकलने लगी थी। सोमवार को धूप और तेज हो गई। बारिश के बाद वातावरण में नमी बनी रहने के कारण धूप के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में धूप का असर साफ दिखाई दिया। लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। अब बारिश थमने और धूप निकलने के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी का रुख बन रहा है। मौसम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.