जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। लगातार बारिश से खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ने तथा कई इलाकों में जलजमाव के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: बारिश से हाहाकार, पुल टूटे और सड़कें बही, बाढ़ जैसे हालात; आज कैसा मौसमप्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा उपायुक्त ने सभी बीडीओ को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और संपर्क मार्गों का स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। खासकर ऐसे रास्तों को प्राथमिकता से चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, जिनके बाधित होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो सकती है।जल...