Jamshedpur News: बारियादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय निर्माण का भूमिपूजन
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बारियादा में मंगलवार को 15वें वित्त आयोग की पंचायत समिति निधि से बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह और पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र नाथ राय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि शौचालय बनने से छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और बेहतर सुविधा मिलेगी। मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि संजय गोराई, गंगाधर महतो, प्रधानाध्यापिका अनिता महतो, शिक्षक श्रावण गोप, जगन्नाथ महतो, गोपेन महतो, तारापद महतो, नीलकमल महतो, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.