जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी फूल बस्ती में गुरुवार रात हुई फायरिंग में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के करीब दो घंटे के भीतर साकची मस्जिद के पीछे रहने वाले उसमायलु और काशीडीह निवासी कोदू को पकड़ा। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल, एक जिंदा गोली और स्कूटी बरामद की है। घटनास्थल से तीन खोखे भी मिले हैं। पुलिस पिस्तौल बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी दशरथ शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे आपसी रंजिश है। गुरुवार देर रात बाराद्वारी देवनगर में ओल्ड बाराद्वारी निवासी मो. राजा और उसमायलु के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान कुछलोगों ने मो. रा...