जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में खेले गए जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल मुकाबले में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने ठक्कर बाप्पा क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। मैच के पहले हाफ के अंतिम दौर में अकादमी ने बढ़त बनाई। 43वें मिनट में जर्सी नंबर 06 समु डिग्गी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।दूसरे हाफ की शुरुआत में अकादमी ने आक्रामक खेल जारी रखा। 48वें मिनट में जर्सी नंबर 09 शंकर करुवा ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद 75वें मिनट में जर्सी नंबर 18 चंदन सिंह ने तीसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।पूरे मुकाबले में ठक्कर बाप्पा क्लब की टीम अकादमी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही और कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दौरान बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी के तीन खिलाड़ियों और ठक्कर बाप्पा क्लब के एक खिल...