जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: बादामपहाड़ से पुरी के बीच प्रस्तावित ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस ट्रेन का रैक टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच गया है। रैक के पहुंचने के बाद परिचालन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम की तारीख को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। ट्रेन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा निर्धारित था, लेकिन यह रद्द कर दिया गया है। अब राष्ट्रपति का दौरा 4 और 5 नवंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में उद्घाटन कार्यक्रम की नई तारीख की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा स्थगित हालांकि, आधिकारिक तारीख की प...