Jamshedpur News: बागबेड़ा में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से गोपाल सिंह (47) की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोपाल जुगसलाई में एक चाउमिन फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को वह नहाने के लिया तालाब में गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह डूब चुका था। लगभग 2 घंटे बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.