जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रिंकू सिंह ने गुरुवार को बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बिल्डिंग का छिड़काव कराया। उप मुखिया मुकेश सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नया बस्ती और बाबा कुटी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सांसद के बाद किसी अन्य ने ध्यान दिया है। सूचना के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र क निरीक्षण में जाने वाली है। मालूम हो कि मंगलवार सुबह बागबेड़ा नया बस्ती और बाबा कुटी के 500 से ज्यादा घर में नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पानी घुस गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...