जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास ट्रैफिक कॉलोनी और बागबेड़ा शाखा मैदान में भी रेल कर्मचारियों के लिए अपार्टमेंट बनेगा। शुक्रवार को एडीआरएम निरीक्षण के दौरान यह मुद्दा उठा। फिलहाल स्टेशन कीताडीह रोड स्थित करीब 15 जर्जर क्वार्टर को तोड़कर आसपास से अवैध कब्जा हटाने का आदेश हुआ है, जबकि बागबेड़ा में शाखा मैदान को भी खाली कराने पर जोर दिया गया। दोनों जगह से अवैध कब्जा हटने पर चक्रधरपुर मंडल अपार्टमेंट बनाने की कार्रवाई शुरू करेगा। जानकार बताते हैं कि दोनों जगह अपार्टमेंट बनने से दो-ढाई सौ रेलकर्मियों को स्टेशन के पास आवासीय सुविधा मिल सकती है। हालांकि, बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के पास रेलकर्मियों के लिए अपार्टमेंट बनाने का प्रारंभिक कार्य शुरू है। कर्मचारियों को बेहतर आावासीय सुविधा, स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने के लिए आरव...