Jamshedpur News: बागबेड़ा में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा नया बस्ती में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता रौशन कुमार (25 वर्ष) की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10.30 बजे की है। हालांकि, स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले गये, पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रौशन कुमार के घर की छत से एक कपड़ा हवा से उड़कर पड़ोसी के छप्पर पर गिर गया था। कपड़े को बांस की सहायता से निकालने के दौरान बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। उस समय बारिश होने के कारण करंट का प्रभाव अधिक था। करंट लगते ही रौशन कुमार गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा. यह भी पढ़ें- Buxar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौतआवेदन के बाद मुआवजे की प्रक्रिया होगी शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.