Jamshedpur News: बागबेड़ा में युवकों ने बाइक सवार को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से किया हमला
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट में गिद्दी झोपड़ी निवासी सूरज मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, कमर और हाथ में चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे, धारदार हथियार और शराब की बोतल से उन पर वार किया। सूरज मुंडा के अनुसार, वह एक साथी से मुलाकात कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक पुलिया पर चार-पांच युवक शराब पी रहे थे। बाइक की रोशनी सड़क पर खड़े युवकों पर पड़ने के कारण उन्होंने हॉर्न बजाकर रास्ता देने को कहा। इस पर युवक भड़क गए और उन्हें रोक लिया। रवि पूर्ति, नरेश बंदारा, बजरंग दास, हरीश दास और गौतम समेत अन्य युवकों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद रवि पूर्ति और नरेश बंदारा ने उन पर हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.