जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शनिवार को बागबेड़ा श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया। 300 से ज्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया। सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. एके लाल व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उप मुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने सहयोग किया और सामाजिक समरसता तथा सेवा भावना का संदेश दिया। शिविर में दंत व नेत्र जांच के साथ ईसीजी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य बीमारियों की जांच चिकित्सक टीम ने की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा, टूथ ब्रश-पेस्ट व दवा दी गई। महिला मंच की श्वेता तिवारी, माधुरी देवी व अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। बागबेड़ा कॉलोनी क...