Jamshedpur News: बागबेड़ा में आभूषण दुकान में चोरी, पांच लाख के गहने ले उड़े चोर
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास स्थित गोल्डन ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। घटना बुधवार देर रात की है। इस संबंध में दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक गुरुवार को जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब वे दुकान के अंदर पहुंचे तो सारा सामान गायब पाया। दुकान मालिक के अनुसार दुकान से 5 से 6 लाख के आभूषणों की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.