जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के ब्लॉक नंबर 20/02/3 स्थित सुनील कुमार के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने जुगसलाई में छापेमारी कर गिरी और कार्तिक नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस को जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अंदर की अलमारी से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया।पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में केवल दो लोग शामिल थे या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह क...