जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। जुगसलाई और बागबेड़ा क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने शनिवार देर शाम छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई में करीब 290 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने सबसे पहले बागबेड़ा के वायरलेस मैदान के समीप छापेमारी की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं के विरोध के बावजूद अवैध शराब बिक्री स्थल से बड़ी मात्रा में चुलाई शराब जब्त की गई। इसके बाद बागबेड़ा थाना के पीछे स्थित गुरुद्वारा मैदान के पास पार्वती देवी के घर में छापेमारी कर वहां से भी अवैध शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे स्थित खटीक मोहल्ला और दुखु मार्केट के सामने अवैध शराब बिक्री के तीन ठिकानों पर दबिश दी...