जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई की गरीबनवाज कॉलोनी और बागबेड़ा की निचली बस्तियों के घर से नाला का पानी बुधवार सुबह तक निकल गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार रात लगातार बारिश होने के कारण अधिक परिवार दहशत में हैं। बागबेड़ा के नयाबस्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह तीन बजे खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नाला के रास्ते पानी घुस गया था। जबकि नदी किनारे की गरीब नवाज कॉलोनी में पानी 10 से 15 फीट तक भर गया था। पानी निकालने के बाद लोग घरों की सफाई में जुटे हैं। जुगसलाई और बागबेड़ा की निचली बस्तियों के निवासियों को एक महीने में तीसरी बार बाढ़ का सामना करना पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...