जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू मैदान जाने वाले रास्ते पर पैसे मांगने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। गणेश नगर निवासी सोनी शर्मा ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की रात उनके पति अनोज शर्मा काम से लौट रहे थे। इसी दौरान धोनी कुमार सिंह, अनमोल सिंह और विकास बोयपाई ने रास्ता रोककर पैसे मांगे। विरोध करने पर तीनों ने उनपर हमला कर मारपीट की और जेब से तीन हजार रुपये छीन लिए। गंभीर रूप से घायल अनोज शर्मा को पहले टीएमएच, फिर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। इलाज में व्यस्तता के कारण पत्नी सोनी शर्मा ने देर से केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...