Jamshedpur News: बाइक चोर गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइक बरामद
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुड़ाबांदा पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सेरंगबेड़ा निवासी सुखदेव लोहरा और मुसाबनी निवासी तोता महाली उर्फ टोपा महाली को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद की है। शनिवार को प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में पूर्व में गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस को गिरोह दो अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखदेव लोहरा और तोता महाली को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी की बाइक को खपाते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.