जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आजादनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हरिजन बस्ती दाईगुटू से चोरी किया गया ऑटो भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में पहले से करीब पांच मामले दर्ज हैं। कपाली ओपी क्षेत्र के डूमडुबी निवासी मो. विक्की की बाइक 20 अगस्त को बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से चोरी हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी बाइक ले जाता दिखा। नूर कॉलोनी रोड नंबर-30 के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में ऑटो च...