Jamshedpur News: बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती जयंती
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश साह के नेतृत्व में बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों, महिला समिति, युवा समिति और समाज के सदस्यों ने वीरांगना के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन और संस्कृति को सशक्त बनाने पर बल दिया गया।इसके बाद अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, ग्राम समिति मनोहरपुर (पत्थरबासा) द्वारा आयोजित विराट महारानी रानी दुर्गावती जयंती समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.