जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के अनुरोध पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र (जेएनएसी) ने बर्मामाइंस के टाटानगर फाउंड्री एवं शिव नगर बस्ती में फॉगिंग कराई। बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई।संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने बस्तीवासियों की ओर से जेएनएसी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे मच्छरजनित बीमारियों से राहत मिलेगी। संस्था ने भविष्य में भी इस तरह की सुविधा जारी रखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...