Jamshedpur News: बर्मामाइंस में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला
जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस के सिदो-कान्हू बस्ती में बुधवार सुबह ऑटो चालक गणेश राव पर चापड़ से हमला किया गया। हमले में उनके गर्दन, पेट, कमर, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। गणेश राव ने अमन बहरा, मोहम्मद बशीर और शिपु पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से वह और उनका परिवार डरा हुआ है। गणेश राव के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे उनके घर के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। उनकी पत्नी रेशमा ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से गाली-गलौज की गई। इसके बाद गणेश राव ने फोन लिया तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। आरोप है कि फोन पर विवाद के करीब एक घंटे बाद सुबह आठ बजे आरोपी उनके घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा पीटा और गाली-गलौज की। गणेश राव ने दरवाजा खोला तो उनपर चापड़ से हमला कर दिया गया। गणेश ने बताया कि घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.