जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मामाइंस के कंचन नगर में अब लोगों को सैर और मनोरंजन के लिए एक सुंदर हरित स्थल मिलेगा। टाटा स्टील यूआईएसएल ने ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल के सामने स्थित खाली भूखंड को विकसित कर आकर्षक सामुदायिक पार्क बनाया है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य शहरी सौंदर्यीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराना है।पार्क परिसर की सुरक्षा के लिए चारदीवारी और ग्रिल फेंसिंग बनाई गई है। पेवर ब्लॉक से पाथवे तैयार किया गया है। पहले से मौजूद पेड़-पौधों को संरक्षित रखते हुए उनकी जड़ों के चारों ओर कर्ब स्टोन लगाए गए हैं।शुक्रवार को ब्रिक सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक 2026 के तहत पार्क परिसर में 500 अतिरिक्त पौधे लगाए गए। बकुल, करंज, नीम, महोगनी, सागवान और बांस की प्रजातियों के पौधे लगाए ...