जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर में आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा के संबंध में बजरंग सेवा संस्थान की ओर से उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कुछ आयोजनों में अप्रिय घटनाएं, छेड़छाड़ और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बराद्वारी क्षेत्र में प्रस्तावित डांडिया आयोजन की अनुमति पर पुनर्विचार करने और कड़े सुरक्षा मानक तय करने की मांग की गई है। बजरंग सेवा संस्थान के धर्मवीर कुशवाहा ने ज्ञापन के माध्यम से आयोजकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि प्रवेश के समय सभी प्रतिभागियों के वैध पहचान-पत्रों का सत्यापन किया जाए तथा स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैम...