जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से शनिवार सुबह रवाना बक्सर एक्सप्रेस में आम दिनों की तरह यात्री थे। छठ को लेकर उमड़ रही भीड़ बक्सर एक्सप्रेस की अपेक्षा पुरी आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में उमड़ी थी। लेकिन रेल कर्मचारियों की टीम और आरपीएफ के जवान दोनों ट्रेनों के समय प्लेटफार्म नंबर एक व तीन पर सतर्क थे ताकि अफरातफरी की स्थिति नहीं हो। बताया जाता है कि, शुक्रवार को 7 ट्रेनों से छठ के ज्यादातर यात्री बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर रवाना हो गए थे। इसलिए शनिवार को रेलवे की अपेक्षा से कम भीड़ बक्सर एक्सप्रेस में थी। जानकारी बताते हैं कि बक्सर एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में शनिवार सुबह छठ करने वाले नहीं बल्कि खरना का प्रसाद और पहले अर्ध्य में शामिल होने के इच्छुक लोग ही यात्रा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Jam...