Jamshedpur News: बंगाल क्लब में एनिग्मा की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता की संस्था एनिग्मा के तत्वावधान में चार दिवसीय प्री-पूजा प्रदर्शनी शनिवार को साकची बंगाल क्लब के पहले तल पर शुरू हुई। प्रदर्शनी 5 से 8 सितंबर तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। उन्होंने संस्था द्वारा महिलाओं को मंच देने की सराहना की और शहर की महिलाओं से प्रदर्शनी में शामिल होने का आग्रह किया। संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में यह प्रदर्शनी 16वीं बार हो रही है। इसमें महिला उद्यमियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी में कोलकाता के कारीगरों की साड़ियां, कुर्तियां, आभूषण, पुरुष परिधान तथा हस्तशिल्प व घरेलू उत्पादों के स्टॉल हैं। 30 से अधिक स्टॉल कोलकाता की महिलाओं ने लगाए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.