जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। फायरिंग और आर्म्स एक्ट केस के दो आरोपियो सोनू झा और रितेश सिंह की जमानत अर्जी एडीजे-2 की अदालत से मंजूर हो गई। आरोपियों की ओर से अदालत में अधिवक्ता राकेश प्रसाद ने पक्ष रखा। बताया जाता है कि, टेल्को में जमीन कब्जा करने के लिए फायरिंग का केस दोनों के खिलाफ मई में दर्ज हुआ था। दोनों को 55 दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...