Jamshedpur News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट में दो गिरफ्तार, 68 हजार रुपये बरामद
जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के गोगलो में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार रुपये और टैबलेट लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बहरागोड़ा निवासी सेनापति बेरा और कपाली निवासी नौशाद अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटे गए 68,120 रुपये बरामद किए हैं। घटना 17 नवंबर को हुई थी। भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये और टैबलेट लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। गुरुवार को ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.