जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: बांगुड़दा में बीसीटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में एमएस इंटरप्राइजेज ने एसबी एवेंजर को 26 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। एमएस इंटरप्राइजेज ने 10 ओवर में सात विकेट पर 105 रन बनाए। राशिनाथ हांसदा ने 13 गेंदों पर 25, अमरनाथ ने 12 गेंदों पर 15, अंकित ने सात गेंदों पर 13 और लाल मोहन ने 10 गेंदों पर 10 रन बनाए। जवाब में एसबी एवेंजर की टीम आठ विकेट पर 79 रन ही बना सकी। मानस कुमार दत्ता ने 37 और प्रदीप कुमार ने 23 रन बनाए। विजेता एमएस इंटरप्राइजेज को 22 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता एसबी एवेंजर को 18 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राशिनाथ हांसदा को मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन, अंकित को फाइनल का मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर, ...