जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अब माता-पिता को बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूआईडीएआई के तहत यह सुविधा अब स्कूल परिसर में ही उपलब्ध होगी। प्रोजेकट कन्या उच्च विद्यालय, माचा-पटमदा में जिला प्रशासन की ओर से आधार सुधार कैंप लगाया गया है, जिसमें छात्राओं और आसपास के निवासियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है। यह कैंप 8 और 9 जुलाई 2026 को विद्यालय में ही चलेगा।प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा व सहायक शिक्षक धनंजय कुमार ने समुदाय को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आधार बैंक से नहीं जुड़ा होने पर कई समस्याएं होती हैं। स्कूल में कैंप लगने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती। यह भी पढ़ें- 14 जुलाई तक करें यू-डायस कोड के लिए आवेदन उन्होंने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग क...