जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा में 18 वर्षीय पीयूष पांडेय की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। जांच में प्रेमिका से विवाद की बात सामने आने के बाद पुलिस प्रेमिका की पहचान और विवरण जुटाकर उससे पूछताछ करेगी। साथ ही आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग के अलावा कोई अन्य कारण तो नहीं था, इसकी भी हर पहलू से जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के मोबाइल फोन से मिले कॉल रिकॉर्ड, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है। घटना से पहले दोनों के बीच हुई अंतिम बातचीत भी जांच का अहम हिस्सा होगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और क्या उसी विवाद के कारण युवक ने यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद का कहना है कि प...