जमशेदपुर, जुलाई 5 -- Jamshedpur News: प्रेमनगर पार्क मैदान के समीप स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पुनर्स्थापना महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन क्षेत्र में भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 300 श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु पवित्र दोमुहानी संगम तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद जयघोष और भजनों के साथ सभी वापस मंदिर परिसर पहुंचे। कलशयात्रा के आगमन पर आचार्यों ने वेदी पूजन, कर्मकुटीर और जलाधिवास जैसी प्रमुख वैदिक विधियां संपन्न कीं। संध्या में स्थानीय महिला समिति द्वारा भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार 4 जुलाई को अन्नाधिवास और शय्याधिवास जैसे अनुष्ठान होंगे। यह भी पढ़ें- Chapra News: शि...