Jamshedpur News: प्रशासन की अनदेखी पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई शुरू
जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बोंटा चौक से भादुडीह तक सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। इससे सामने से आने वाले वाहन दूर से दिखाई नहीं देने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो माह पहले उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने पर युवाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।
स्थानीय युवाओं की पहल रविवार को स्थानीय युवाओं ने श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई शुरू की। उमेश चंद्र महतो, शैलेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, माताल मार्डी, गुरुपद और स्वपन महतो समेत अन्य युवाओं ने अभियान में हिस्सा लिया। झाड़ियों की सफाई होने से अब वाहन चालकों को दूर से ही सामने से आने वाले वाहन दिखाई देने लगे हैं।
समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.