जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सामाजिक संस्था 'प्रयत्न' ने अपने साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के तहत बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, उनसे संवाद किया तथा फल और पौष्टिक भोजन वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, अपनत्व और साथ होने का एहसास कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...