जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के टांगराइन गांव में 60 लाख की लागत से बहुद्देश्यीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। नेशनल रूरल इम्प्लाइमेंट प्रोग्राम (एनआरइपी) की ओर से इस योजना का टेंडर निकालने जा रहा है। आठ अगस्त को वेबसाइट पर इसकी निविदा जारी की जाएगी। 13 अगस्त तक निविदा भरी जा सकेगी। 14 अगस्त को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर फाइनल होने और एकरारनामा हो जाने के बाद ठेकेदार को छह माह का समय काम पूरा करने के लिए मिलेगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पोटका के टांगराइन गांव में 60 लाख से बनेगा बहुद्देश्यीय भवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...